आज है गुरु नानक जयंती ,जानें इस दिन का महत्व और गुरुजी की प्रमुख शिक्षाएं

 आज है गुरु नानक जयंती ,जानें इस दिन का महत्व और गुरुजी की प्रमुख शिक्षाएं

आज सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 551वीं जयन्ती मनाई जा रही है| नानक साहिब का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है| इस जगह को ननकाना साहिब के नाम से भी जाना जाता है| सिख धर्म में गुरु पर्व का बहुत महत्व होता है| हर साल कार्तिक मॉस की पूर्णिमा तिथि के दिन सभाओं में गुरु नानक देव के द्वारा दी गयी शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है और गुरु ग्रन्थ साहिब पाठ किया जाता है|

गुरुनानक देव की शिक्षाएं

गुरु नानक की शिक्षाएं आज भी सही रास्ते पर चलने वाले लोगों का मार्गदर्शन कर रही है| इनके अनुयायी इन्हें नानक और नानक देव, बाबा नानक और नानक शाह जी जैसे नामों से संबोधित करते हैं| कई चमत्कारिक घटनाओं की वजह से ये 7-8 साल की उम्र में ही काफी प्रसिद्ध हो गए थे| आइये जानते हैं गुरु नानक देव की 10 बड़ी शिक्षाओं के बारे में-

1.परम-पिता परमेश्वर एक है

2.हमेशा एक ईश्वर की साधना में मन लगाओ

3.दुनिया की हर जगह और हर प्राणी में ईश्वर मौजूद हैं

4.ईश्वर की भक्ति में लीं लोगों को किसी का डर नहीं सताता

5.ईमानदारी और मेहनत से पेट भरना चाहिए

6.हमेशा खुश रहना चाहिए, ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा याचना करें

7.बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न ही किसी को सताएं

8.मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से ज़रूरतमंद की सहायता करें

9.सभी को समान नज़रिए से देखें

10.भोजन शरीर को जीवित रखने के लिए आवश्यक है,परन्तु लोभ-लालच के लिए संग्रह करने की आदत बुरी है

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -