आज है हरतालिका तीज व्रत, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 आज है हरतालिका तीज व्रत, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हरतालिका तीज व्रत 2021 : आज 9 सितंबर गुरुवार को हरतालिका तीज व्रत है। हरतालिका तीज व्रत को महिलाएं अखंड सुहाग के लिए करती है। इसलिए आज महिलाएं निर्जला और निराहार रखेंगी। वही, पहली बार व्रत रहने वाली महिलाओं और कुंवारी कन्याओं में ज्यादा उत्साह देखा जाता है। हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि-विधान से पूजा करती है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर महिलाएं भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की कच्ची मिट्टी से प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा करती हैं।

जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त :-

इस बार हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 8 सितंबर से प्रारंभ, दिन बुधवार को देर रात 2 बजकर 33 मिनट पर होगा। यह तिथि 09 सितंबर को रात 12 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में यह व्रत उदया तिथि में 09 सितंबर को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज व्रत की पूजा विधि :-

१. हरितालिका तीज व्रत में शभगवान शिव – माता पार्वती और श्रीगणेश की पूजा की जाती है।

२. इस तीज व्रत में सबसे पहले मिट्टी से तीनों की प्रतिमा बनाएं और भगवान गणेश को तिलक करके दूर्वा अर्पित करें।

३. इसके बाद भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और शमिपत्री अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

४. तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित करने के बाद हरितालिका तीज व्रत कथा सुनें या पढ़ें।

५. इसके बाद श्रीगणेश की आरती करें और भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारने के बाद भोग लगाएं।

आपको बता दें कि पं. अवध नारायण के अनुसार व्रती महिलाओं को एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती की आकृति बनाकर पूजन करें।

संबंधित खबर -