आज है नवरात्र का दूसरा दिन जब होती है माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा,जानते हैं क्या है आज का विशेष महत्व

 आज है नवरात्र का दूसरा दिन जब होती है माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा,जानते हैं क्या है आज का विशेष महत्व

आज यानी 18 अक्टूबर को पूरे देश में नवरात्र का दुसरे दिन के रूप में माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है|कहा जाता है कि माँ ब्रह्मचारिणी भक्तों को कुंडलिनी जागृत करने में मदद करती है| उन्ही के आशीर्वाद से कुंडली को जगाया जाता है|

आज माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है और साधक आज के दिन अपने मन को माँ के चरणों में अर्पित करते हैं| ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली| एक साथ पढ़ा जाए तो ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली| भविष्य पुराण में माँ ब्रह्मचारिणी के स्वरुप का वर्णन करते हुए बताय गया है कि इनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएँ हाथ में कमंडल रहता है|

नवरात्र के दुसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद पाने के लिए साधक कुंडलिनी शक्ति को जागृत करने के लिए भी साधना करते हैं ताकि उनका जीवन सफल हो सके और अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकें|

    

  

  

संबंधित खबर -