पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज है 40वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी पूरे 40 साल के हो गए। धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान रह चुके हैं, जो अपनी कप्तानी में तीनों ICC खिताब जीत चुके हैं। इनमें 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर देश के कोने कोने से उन्हें सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। ICC, BCCI और क्रिकेटरों के अलावा फैन्स भी ‘कैप्टन कूल’ धोनी को उनके बर्थडे पर विश कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के जन्म 7 जुलाई 1981 में रांची में हुआ था।

वही, महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने ट्विटर पर धोनी को बर्थडे विश करते हुए उन्हें ‘लीजेंड और प्रेरणास्रोत’ बताया है। बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, ‘ लीजेंड और प्रेरणास्रोत। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमस धोनी को उनके जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। हैप्पी बर्थडे धोनी’