आज 2 अक्टूबर को है महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, इनके बारे में जानिए

 आज 2 अक्टूबर को है महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, इनके बारे में जानिए

भारत के लिए 2 अक्टूबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 2 अक्टूबर यानी आज के दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। 2 अक्टूबर के दिन स्कूल, कॉलेजों में वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता हैं। आइए जानते हैं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में –

महात्मा गांधी –

2 अक्टूबर को न सिर्फ पूरा हिन्दुस्तान, बल्कि दुनिया के कई देश महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। आगे चलकर लोगों के बीच वह बापू के नाम से पुकारे जाने लगे। बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम करती है। इसीलिए 2 अक्टूबर को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे।महात्मा गांधी की महानता, उनके कार्यों व विचारों के कारण ही 2 अक्टूबर को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया। महात्मा गांधी इस बात में विश्वास रखते थे कि हिंसा के रास्ते पर चलकर आप कभी भी अपने अधिकार नहीं पा सकते।इसलिए उन्होंने विरोध करने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया था।

लाल बहादुर शास्त्री –

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। लाल बहादुर शास्त्री एक ऐसे प्रधानमंत्री के तौर पर जाने जाते है, जिनका बेहद साधारण लाइफस्टाइल रहा है। लाल बहादुर शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री पद पर होते हुए भी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कभी किसी गलत कार्य के लिए नहीं की।लाल बहादुर शास्त्री ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने प्रधानमंत्री पद पर होते हुए भी अपने वेतन का एक हिस्सा गरीबों पर खर्च करते थे। वो अपने जीवन काल में बतौर प्रधानमंत्री तौर पर चर्चा में रहे हैं।

संबंधित खबर -