आज है ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्मदिन, कोरोना की वजह से नहीं करेंगे सेलिब्रेट

 आज है ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्मदिन, कोरोना की वजह से नहीं करेंगे सेलिब्रेट

राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उनका जन्म दिन 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को है लेकिन कोरोना के कारण वे इस बार इसे नहीं मनाएंगे।

मुख्यमंत्री पटनायक ने लोगों से अपील की है कि आप लोग नवीन निवास शुभकामना देने न आएं, बल्कि रक्तदान और प्लाज्मा दान जैसे कार्यक्रम करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण कुछ माह से लोग बहुत दिक्कतों में समय गुजार रहे हैं। आप लोग हमारे जन्मदिन पर गरीबों की सहायता करें।उन्होंने ओडिशा के लोगों द्वारा दिये जा रहे प्यार पर कहा कि वे इसके लिए लोगों के ऋणी रहेंगे|

संबंधित खबर -