आज है सरदार पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं लोग

 आज है सरदार पटेल की जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं लोग

आज लौह पुरुष सरदार वल्लबभाई पटेल की जयंती है| इस दिन को पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है| पटेल का जन्म गुजरात के नाडियाड में 31 अक्टूबर,1875 को हुआ था| भारत को बनाने में इनकी विशेष भूमिका मानी जाती है|

सरदार पटेल को भारत की 565 रियासतों का विलय करके अखंड भारत के निर्माण के लिए याद किया जाता है| आज सरदार पटेल की 145वी जयंती के मौके पर देखते हैं उनके बचपन व शिक्षा की एक झलक:-

आजकल जिस उम्र में बच्चे ग्रेजुएट हो जाते हैं उस उम्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 10वीं की परीक्षा पास की थी| उनकी शिक्षा में सबसे ज्यादा रोड़े परिवार की आर्थिक तंगी ने अटकाए| इसके बावजूद उन्होनें जिलाधिकारी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये|

इससे सीख लेकर आजकल के बच्चों को भी प्रतिकूल स्थिति होने के बावजूद अपने लक्ष्य पर अडिग रहना चाहिए|

संबंधित खबर -