JNU में आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार के मुताबिक, आदमकद प्रतिमा का अनावरण वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। विश्वविद्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि समारोह शाम 6:30 बजे होगा। प्रतिमा का अनावरण स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम से पहले किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस दौरान छात्रों को संबोधित भी कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद हैं युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत-JNU कुलपति
जेएनयू के कुलपति ने एक बयान में कहा, “स्वामी विवेकानंद भारत के सबसे प्रिय बुद्धिजीवियों और आध्यात्मिक नेताओं में से एक हैं।यह भारत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने भारत में स्वतंत्रता, विकास, सद्भाव और शांति के अपने संदेश से युवाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने नागरिकों को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और इसकी भावना पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।”

पीएम मोदी शुक्रवार को करेंगे दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन
प्रधानमंत्री शुक्रवार को गुजरात और राजस्थान में दो आयुर्वेद संस्थानों का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी शुक्रवार यानी 13 नवंबर को गुजरात के जामनगर में इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (ITRA) और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) का राजस्थान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES
FACEBOOK-
https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984319136
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h583n