आज निकलेगा करवा चौथ का चाँद,जानें क्या है चाँद को अर्घ्य देने का महत्व

 आज निकलेगा करवा चौथ का चाँद,जानें क्या है चाँद को अर्घ्य देने का महत्व

सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ बेहद महत्वपूर्ण त्यौहार होता है| इस अवसर पर महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किये व्रत करती हैं और अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं| इस दिन चन्द्रमा की पूजा का विशेष महत्व है| चन्द्र दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं| चन्द्र पूजन के बिना करवा चौथ का व्रत पूरा नहीं होता है|

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ का व्रत किया जाता है| इस व्रत के फल से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त होता है| इस दिन करवा माता, शिव-पार्वती की पूजा की जाती है| विवाहित महिलाएं विधिपूर्वक करवा माता की पूजा भी करती हैं|

करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और रात के समय चन्द्र दर्शन के बाद ही व्रत खोलती हैं| करवा चौथ में चन्द्र देव की आराधना का विशेष महत्त्व है|

शास्त्रों के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि अगर चन्द्र देव की उपासना की जाए तो इससे दीर्घ आयु व पति-पत्नी के बीच प्रेम में वृद्धि होती है|

संबंधित खबर -