आज तीन लड़ाकू विमान भारत पहुचेंगे

 आज तीन लड़ाकू विमान भारत पहुचेंगे

भारतीय वायुसेना को आज तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएंगे |तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद शाम तक अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे| इससे पहले पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था. इन्हें 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था|

भारतीय वायुसेना को आज तीन और राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएंगे, तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद शाम तक अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे| इससे पहले पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था| इन्हें 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदने का करार किया है|

फिलहाल, तीन नए लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के साथ ही भारत में राफेल विमानों की संख्या आठ हो जाएगी, राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है| लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअव कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच उन्हें लद्दाख में तैनात किया गया| राफेल के लिए अलग-अलग बैच में भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस में ट्रेनिंग दी जा रही है|

बता दें कि फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन से पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था| इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में हाल्ट किया था, जहां उसने ईंधन भरा था |

राफेल के पहले बेड़े को जब वायुसेना में शामिल किया गया था तब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गेम चेंजर करार दिया था| उनका दावा था कि राफेल के साथ वायुसेना ने टेक्नोलॉजी के स्तर पर बढ़त हासिल कर ली है| यह नवीनतम हथियारों और सुपीरियर सेंसर से लैस लड़ाकू विमान है|

संबंधित खबर -