आज किसानों से बात करेंगे केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर


केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से आए हज़ारों किसानों का पिछले 5 दिनों से हल्ला बोल जारी है|

देश की राजधानी दिल्ली की सीमा पर हज़ारों किसान पिछले 5 दिनों से धरना पर डेट हैं और आज उनके प्रदर्शन का छठा दिन है| इस बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं को कोविड-19 महामारी व सर्दी का हवाला देते हुए 3 दिसंबर की जगह आज यानी मंगलवार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है|
केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ उनका यह धरना सोमवार को पांचवे दिन में प्रवेश कर गया|

इन कानूनों के बारे में किसानों को आशंका है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त हो जाएगा| किसानों के प्रदर्शन की वजह से सिन्धु और टिकरी बॉर्डर बंद है| इसके साथ गाजीपुर बॉर्डर पर ठोस बैरीकेडिंग की गयी है|
