टोक्यो में क्वाड की बैठक के दौरान विभिन्न समझौतों पर भारत और जापान के बीच मुहर

 टोक्यो में क्वाड की बैठक के दौरान विभिन्न समझौतों पर भारत और जापान के बीच मुहर

विदेश मंत्री जयशंकर और जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सू मोतेगी के बीच बुधवार को टोक्यो में एक बैठक हुई | इसके बाद यह घोषणा की गई कि जापान हिंद प्रशांत महासागर की पहल के संपर्क स्तंभ में प्रमुख साझेदार बनने के लिए सहमत हुआ |

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को टोक्यो में जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की | मुलाकात में मजबूत होते आपसी संबंधों की गर्मजोशी साफ़ नज़र आई | इन देशों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि क्वाड के अलावा द्विपक्षीय स्तर पर रणनीतिक , सामरिक व व्यापारिक स्तर पर भी संबंधों की छाप नज़र आएगी | क्वाड चार देशों का समूह है  जिसमें अमेरिका और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया व जापान भी शामिल है  |

यह समझौता  महत्वपूर्ण सूचना ढांचा में क्षमता निर्माण , अनुसंधान और विकास ,सुरक्षा ,5 जी , इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स, एआई सहित अन्य में सहयोग को बढ़ावा देता है | उल्लेखनीय है कि कई देशों ने अपने यहा चीनी टेलीकम्यूनिकेशन कम्पनी हुवावेई द्वारा 5 जी सेवाए शुरु करने के प्रति अनिच्छा प्रकट की है |ऐसे में भारत  और जापान के बीच 5 जी प्रोद्योगिकी पर यह सहयोग काफी मायने रखता है |

संबंधित खबर -