पटना से रांची के बीच चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल 12 जून को, जानें क्यों ?

 पटना से रांची के बीच चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल 12 जून को, जानें क्यों ?

पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल 12 जून को होगा। मध्य रेलवे ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कहा है कि इस ट्रेन का ट्रायल 11 जून को किया जाना था, लेकिन 10 और 11 जून को झारखंड बंद को देखते हुए एक दिन आगे टाल दिया गया है। आदेश की कॉपी दानापुर, मुगलसराय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई है। पूर्व-मध्य रेलवे के अनुसार, वंदे भारत पटना से रांची की दूरी 6 घंटे 05 मिनट में पूरी करेगी।

पटना से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार, सांकी, टाटी सिल्वे नए रेल रूट पर यह ट्रेन फर्राटा भरेगी और पटना से रांची की दूरी 6 घंटे में तय करेगी। इसके लिए यात्रियाें को 800 से 1150 रुपए तक बतौर किराया देना होगा। हालांकि रेलवे की ओर से अभी किराए को फाइनल नहीं किया गया है।

आपको बता दें सुबह 6:55 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जंक्शन से खुलेगी। सुबह 8:20 बजे गया पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी और 11:30 बजे बरकाकाना रुकेगी। यहां 5 मिनट ठहराव के बाद दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। दोपहर 2:20 बजे रांची से खुलेगी और रात 8:25 बजे वापस पटना जंक्शन पहुंचेगी। मुंबई और गोवा के बीच भी वंदे भारत को चलाया जाना है। ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे की वजह से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है।

संबंधित खबर -