दो मासूम बहनों की दूध पीते ही मौत, जहरीला सांप रसोईघर में मिला

 दो मासूम बहनों की दूध पीते ही मौत, जहरीला सांप रसोईघर में मिला

यूपी के गाजीपुर जिले के मरदह गांव में दो मासूम बहनों की दूध पीने के तुरंत बाद मौत हो गई। दोनों बहनों को दूध पीने के बाद मुंह से झांग निकलने लगा तथा दोनों बहनें छटपटाने लगी। परिजन नहीं समझ पाए कि एकाएक दोनों बहनों को क्या हो गया है। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर दोनों की मौत हो गयी।


बताया जा रहा है कि दूध जहां पर रखा था उससे कुछ ही दूरी पर एक जहरीला सांप आकर बैठा था। संभावना जतायी जा रही है कि दूध को सांप ने पिया होगा इसके बाद दूध जहरीला हो गया होगा। पुलिस कार्रवाई करने से परिजनों ने मना कर दिया।


जानकारी के अनुसार छोटका मरदह गांव में करीम अहमद अपनी पत्नी और दो बेटी इका खातून (तीन साल) तथा जिक्रा परवीन (पांच साल) के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान दोनों बहनों की नींद खुली और रोने लगी। करीम अहमद अपने दोनों बेटीयों के रोने की आवाज को सुनकर नींद से उठे। उसने दोनों बहनों को चुप कराने की कोशिश की चुप नही होने पर दोनों को एक गिलास दूध लाकर दिया। कुछ देर बाद दोनों बहनों के मुंह से झाग निकलने लगा व छटपटाने लगी। नींद से सभी परिजन जाग गये।


जहां दूध रखा था उससे कुछ दूरी पर एक जहरीला सांप मिला। परिजन दोनों को आनन फानन में मऊ जिले के नर्सिंग होम में लेकर गये। जहां पर दोनों बहनों की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गया। वहीं गांव में मातम का महौल हो गया। घटना के बाद पिता व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।

संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -