दानापुर में बच्चों के रंग लगाने के विवाद में गोलीबारी, दो की मौत

 दानापुर में बच्चों के रंग लगाने के विवाद में गोलीबारी, दो की मौत

बच्चे को रंग लगाने के विवाद में जमसौत पंचायत के अंतर्गत नीतीश आहार दाई टोला पर पप्पू यादव और मुन्ना यादव के बीच मारपीट और जमकर गोलीबारी हुई है। इस टोले में मारपीट व जमकर गोलीबारी होने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में मुन्ना यादव गुट के राजकुमार व मनीष कुमार की इलाज के दरम्यान् मौत हो गयी। जबकि इस गोलीबारी से मुन्ना यादव व उसके पट्टीदार सुजीत गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए आहार दहाई टोला में कैंप कर रही है। राजकुमार व मनीष कुमार की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारजनों में कोहराम मच गया।


नीतीश आहार दहाई टोला में होली के दिन गत् सोमवार को पप्पु यादव और मुन्ना यादव के बच्चों के बीच रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। देर रात दोनो के बीच विवाद बढ़ जाने से पर मारपीट व गोलीबारी शुरू हो गयी। मुन्ना यादव पर आरोप है कि वे अपने पट्टीदार व समर्थक समेत दर्जनों की संख्या में बुलाकर मारपीट व गोलीबारी पप्पू यादव के घर पर कर दी। इस दौरान पप्पू यादव के परिजनों ने भी गोलीबारी व मारपीट शुरू कर दी।


थानाअध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि पूर्व से ही पप्पू यादव और मुन्ना यादव के बीच विवाद चल रहा था। बच्चे के झगड़े को लेकर होली के दिन मारपीट व गोलीबारी दोनों के बीच हो हुई है। गोलीबारी में मुन्ना यादव और उसके पट्टीदार सुजीत कुमार जख्मी हुए है तथा मुन्ना यादव के समर्थक मनीष कुमार एवं राजकुमार की गोलीबारी में गोली लगने से मौत हो गयी है। थानाअध्यक्ष ने बताया कि कोई लिखित आवेदन अभी तक दोनों गुटों की ओर से नही दिया गया है। आवेदन देने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी।

संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -