Ukraine Russia War: रूस ने यूक्रेन के एक और शहर पर किया कब्ज, शहर के मेयर को भी किया अगवा, जेलेंस्की का दवा

 Ukraine Russia War: रूस ने यूक्रेन के एक और शहर पर किया कब्ज, शहर के मेयर को भी किया अगवा, जेलेंस्की का दवा

Ukraine Russia War : यूक्रेन पर रूस लगातार हमला कर रहा है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर पर भी कब्जा कर लिया है। रूसी सेनाएं तेजी से कीव को कब्जा करने की ओर बढ़ रही हैं और उससे पहले आसपास के शहरों पर वह नियंत्रण करने में जुटी है। इस बीच यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि मेलिटोपोल पर कब्जा करने के साथ ही रूसी सेना ने शहर के मेयर इयान फेडोरोव को भी अगवा कर लिया है।

बता दें यूक्रेन का कहना है कि फेडोरोव ने उनसे सहयोग करने से इनकार कर दिया था और उसके बाद उन्हें रूसी सेना ने अगवा कर लिया। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेयर को अगवा करना लोकतंत्र के खिलाफ है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, ‘मेलिटोपोल के मेयर की किडनैपिंग लोकतंत्र के खिलाफ युद्ध अपराध है।

उन्होंने कहा मैं बताना चाहता हूं कि रूस की इस हरकत के बारे में दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के 100% लोग जानेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने रूसी सेना के एक्शन की तुलना खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से भी की है। इस बीच रूसी सेना के राजधानी कीव में भी हमले तेज हो गए हैं। आज शनिवार को सुबह कीव में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। शहर के बाहरी इलाकों इरपिन और होस्टोमेल में इस बीच कड़ा संघर्ष चल रहा है।

संबंधित खबर -