यूएन में सराहा गया बिहार का काम,पर्यावरण को सुधारने की है ठानी

 यूएन में सराहा गया बिहार का काम,पर्यावरण को सुधारने की है ठानी

बिहार में व्यापक स्तर पर पर्यावरण संगरक्षण के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी चर्चा संयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंची है| सुशासन बाबू  ने बुधवार को कहा है कि बिहार में हुए पर्यावरण संगरक्षण के कार्य को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ भी विमर्श कर रहे हैं|

बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू

यह गौर करने की बात है कि बिहार में पर्यावरण को बचाने के लिए जसल-जीवन-हरियाली अभियान कि शुरुआत हो चुकी है|इस अभियान पर आगे आने वाले तीन सालों में 24,500 करोड़ रूपए से भी अधिक का खर्च है|इसके तहत एक तरफ जल संचयन के लिए तालाबों,कुओं,आहर आदि का उद्धार और रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर काम किया जा रहा है,वहीँ पौधारोपण की प्रक्रिया भी गतिमान है|

मंज़र था भवनों के उदघाटन का

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 622        करोड़ 22 लाख के भवनों के उदघाटन,शिलान्यास और कार्यारम्भ करने के बाद अपना संबोधन दे रहे थे|इनमें 85.69 करोड़ के छह भवनों का उदघाटन और 536.53 करोड़ के 23 भवनों का शिलान्यास कार्यारम्भ भी शामिल है|

संबंधित खबर -