चाचा-भतीजा लाल कान खोलकर सुन लो, 2024 में बांग्लादेश टपाएंगे और 2025 में नेपाल के बॉर्डर से भगाएंगे:अश्विनी चौबे

 चाचा-भतीजा लाल कान खोलकर सुन लो, 2024 में बांग्लादेश टपाएंगे और 2025 में नेपाल के बॉर्डर से भगाएंगे:अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जोड़ी को फिरंगी बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 में फिरंगी और उनके बड़े-छोटे भाई, रिश्तेदारों को बांग्लादेश टपाएंगे। फिर 2025 में नेपाल बॉर्डर से भगाएंगे और बिहार में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर भी जोरदार हमला किया है। अश्विनी चौबे ने कहा कि जेपी आंदोलन के वक्त जयप्रकाश नारायण ने लालू और नीतीश को कमरे से भगा दिया था। मैं उस वक्त कमरे में मौजूद था। कमरे से बाहर करते हुए जेपी ने कहा था कि एक लाख रुपए के भ्रष्टाचार का हिसाब नहीं दिया गया है। मैं, तुम जैसे भ्रष्टाचारी युवाओं के साथ कोई काम नहीं करना चाहता।

आपको बता दें अश्विनी चौबे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि जेपी आंदोलन में जातिवाद मिटाएंगे, नया बिहार बनाएंगे, भ्रष्टाचार मिटाएंगे नया-नया समाज बनाएंगे का नारा देने वाले आज जंगलराज की गोद में बैठकर चाचा-भतीजा खेल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों फिरंगी से कम नहीं हैं। अश्विनी चौबे ने यह बातें रविवार को पटना में वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान कही।

संबंधित खबर -