डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ठंडा करने वाली धमकी पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया पलटवार

 डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ठंडा करने वाली धमकी पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया पलटवार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ठंडा कर देने वाली धमकी पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया है। नित्यानंद राय ने कहा कि आओ दोनों लोग भैंस का दूध निकालते हैं। जो जल्दी भैंस दूहेगा वो जीत जाएगा और जो दूध दूहते-दूहते ठंडा हो जाएगा वो हार जाएगा। तेजस्वी को पता नहीं कि हम किसान के बेटे हैं। उनसे कौन मुंह लगाए।

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी को चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘दोनों भैंस का दूध दूहते हैं, पता चल जाएगा पहले कौन ठंडा होता है। हम किसान के बेटे हैं। जरूरत पड़ेगी को तेजस्वी से पटना पूछने चलेंगे कि वे ठंडा करेंगे या भैंस उन्हें ठंडा कर देगी। गाय-भैंस का दूध निकालना कठिन काम है। जो ज्यादा दूध दूहेगा वो जीत जाएगा, जो कम दूहेगा वो ठंडा हो जाएगा। 

उन्होंने ने आगे कहा – हम वैसे ही ठंडा आदमी है। उनसे कौन मुंह लगाए। वो क्या देश की सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं क्या। नित्यानंद राय प्रधानमंत्री से कहकर अपने क्षेत्र में 87 करोड़ रुपये किसानों के खाते में ले गए। जबकि तेजस्वी यादव 87 करोड़ अपने घर ले गए, वो भी जनता को लूटकर।’

संबंधित खबर -