वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने को NGO का अनोखी पहल, 100% वैक्सीनेट हो चुके गांव में बांट रहा मुफ़्त राशन और सामग्री

 वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने को NGO का अनोखी पहल, 100% वैक्सीनेट हो चुके गांव में बांट रहा मुफ़्त राशन और सामग्री

बिहार के गया जिले में एक NGO लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए अनोखी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत 100% वैक्सीनेट हो चुके गांव में मुफ़्त राशन और सामग्री बांट रहा है। NGO के एक समाजसेवी ने बताया, “अब तक हमने 12,000 लोगों को राशन सामग्री दी है। हम 1 लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं।”

जानकारी के अनुसार, बीते दिन बुधवार को राज्य में 5 लाख 89 हजार लोगों को कोरोना का वैक्सिन लगाया गया है। कोविन पोर्टल पर रात साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार इतने लोगों को वैक्सीन लगा है। राज्य में वैक्सीनेशन के लिए बुधवार को 3 हजार 433 सेंटर बनाए गए थे। वैक्सीनेशन में बिहार पूरे देश में तीसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश रहा।

अगर हम बिहार में सबसे अधिक वैक्सिनेशन वाला जिला की बात करें तो समस्तीपुर है।जहां 40 हजार 567 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। जबकि दूसरे स्थान पर पूर्वी चंपारण जिला है।जहां 34 हजार 812 लोगों को वैक्सीन लगा है। पटना चौथे स्थान पर रहा। यहां 33 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है।

संबंधित खबर -