यूनाइटेड नेशन में भी चीन को हरा भारत ने जीती सदस्यता

 यूनाइटेड नेशन में भी चीन को हरा भारत ने जीती सदस्यता

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सीएसडब्ल्यू चुनाव में चीन को हराकर सदस्यता हासिल की है| कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ़ वुमन (सीएस्डब्ल्यू) संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (ईसीओएसोई) का एक कार्यात्मक आयोग है| यह वैश्विक निकाय लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करता है|

दो सीटों के लिए हुआ था चुनाव

54 सदस्यीय टीम ने सोमवार को जेनेरल असेंबली हॉल में 2021 सत्र की पहली बैठक हुई, जिसमे चुनाव के लिए अफ़ग़ानिस्तान,भारत,चीन के बीच प्रतिस्पर्धा हुई| एशिया प्रशांत क्षेत्र की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में भारत व अफ़ग़ानिस्तान ने जीत हासिल की|

यह रहे अन्य सदस्यों के नाम

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के अलावा स्टेटस ऑफ़ वुमेन कमीशन के अन्य सदस्य देशों में अर्जेंटीना,तुर्की,ऑस्ट्रिया,डोमिनिकन रिपब्लिक,इज्रैल, लात्विय,नाइजीरिया, और जाम्बिया भी शामिल है| 

AB BIHAR NEWS

संबंधित खबर -