बिहार में उपेंद्र कुशवाहा निकालेंगे विरासत बचाओ नमन यात्रा, 28 फरवरी से होगी इस यात्रा की शुरुआत 

 बिहार में उपेंद्र कुशवाहा निकालेंगे विरासत बचाओ नमन यात्रा, 28 फरवरी से होगी इस यात्रा की शुरुआत 

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार में विरासत बचाओ नमन यात्रा निकालेंगे। 28 फरवरी से चंपारण के भितिहरवा से इस यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा दो चरणों में होगी। पहला चरण 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। इसमें मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया से छपरा और सीवान जाएंगे। होली के बाद दूसरे चरण की शुरुआत 15 मार्च से होगी।

आपको बता दें यात्रा का समापन 20 मार्च को पटना, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई, औरंगाबाद होते हुए अरवल में जगदेव बाबू के गांव में होगा। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर सभा का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपेंद्र कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक दुदर्शा देखकर मन व्यथित हो जाता है जब सीएम होते हुए उन्हें अपने मंत्रिमंडल के साथी के लिए कार्यक्रम में ढ़ाई घंटे तक का इंतजार करना पड़ता है। उनका इशारा मंगलवार को बापू सभापगार में आयोजित किसान समागम की ओर था जिसमें तेजस्वी यादव ढ़ाई घंटे देर से आए थे।

इसके आगे उन्होंने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को तेजस्वी पर दिया बयान वापस लेना पड़ा। अगर जेडीयू और आरजेडी के बीच डील नहीं हुई होती तो ललन सिंह को बयान वापस लेने की जरूरत नहीं पड़ती। तेजस्वी यादव के सीएम बनने की जल्दबाजी नहीं है वाले बयान पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह सीखी बुद्धि का खेल है जिसमें पकड़-पकड़ और छोड़-छोड़ किया जा रहा है। आरजेडी के विधायक विजय मंडल कहते हैं कि मार्च में तेजस्वी की ताजपोशी सीएम के रुप में हो जाएगी और तेजस्वी कहते हैं कि उन्हें जल्दबाजी नहीं है। कुशवाहा ने कहा कि सिर्फ ताजपोशी की देरी है। बाकी सब हो चुका है।

संबंधित खबर -