UPSC Prelims 2022 : BPSC पेपर लीक के बाद, UPSC ने होनेवाली सिविल सेवा परीक्षा लिए बढाई सख्ती

 UPSC Prelims 2022 : BPSC पेपर लीक के बाद,  UPSC ने  होनेवाली सिविल सेवा परीक्षा लिए बढाई सख्ती

UPSC Prelims 2022:  BPSC पेपर लिक के बाद UPSC ने 5 जून को होनेवाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2022 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। परीक्षा से संबंधित परीक्षा केंद्र की जांच की जा रही है। UPSC ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त को परीक्षा बेहतर तरीके से कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी है। 

आपको बता दें  साफ-सुथरे छवि वाले अधिकारियों व पदाधिकारियों को परीक्षा ड्यूटी में शामिल करने को कहा गया है। परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक करने का भी निर्देश दिया है। ब्लैक पेन से OMR शीट भरने का निर्देश दिया I परीक्षार्थी ओएमआर व अटेंडेंस शीट भरने के लिए अपने साथ ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन ले जाएं। 

इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा लिखने में मदद के लिए स्क्राइब का ऑप्शन चुना है I उन्हें स्क्राइब के एडमिट कार्ड के साथ ही अनुमति मिलेगी। स्क्राइब के इ-एडमिट कार्ड अलग से जारी हैं। मास्क, सेनेटाइजर व पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल साथ लेकर जा सकते हैं।

संबंधित खबर -