अमेरिका ने ताइवान को दी सशस्त्र ड्रोन देने की मंजूरी, चीन को हुआ अचम्भा

 अमेरिका ने ताइवान को दी सशस्त्र ड्रोन देने की मंजूरी, चीन को हुआ अचम्भा

चीन की चेतावनी के बावजूद अमेरिका ताइवान की सैन्य शक्ति को लगातार मज़बूत कर रहा है| पिछले दिनों हुए समझौते के तहत अमेरिका की सरकार ने ताइवान को 60 करोड़ डॉलर( करीब 44 सौ करोड़ रूपए) के सशस्त्र ड्रोन बेचने को मंजूरी दी है| विदेश विभाग ने इस जानकारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि ताइवान को रिमोट संचालित सशस्त्र ड्रोन व अन्य उपकरण देने की प्रक्रिया मंज़ूर कर ली गयी है|

इनके मिलने के बाद ताइवान को अपनी सुरक्षा, सैन्य संतुलन और राजनीतिक स्थिरता में मदद मिलेगी| आपको बता दें कि पिछले सप्ताह ही अमेरिकी सरकार ने ताइवान को 237 करोड़ डॉलर की हार्पून मिसाइल बेचने पर सहमती दी थी| चीन ने विरोध जताते हुए हथियारों को सप्लाई करने वाली कम्पनियों पर प्रतिबन्ध लगाने की धमकी दी थी| दरअसल चीन ताइवान को अपना अलग हुआ प्रांत बताकर उस पर अधिकार जताता है, जबकि ताइवान का कहना है कि वह संप्रभु देश है| अन्य मुद्दों के साथ ही ताईवान देश को हथियार दिए जाने से चीन-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ रहा है|

संबंधित खबर -