‘यूएस-इंडिया होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग’ को फिर से शुरू किया जायेगा

 ‘यूएस-इंडिया होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग’ को फिर से शुरू किया जायेगा

जो बाईडेन प्रशासन ने भारत के साथ “होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग” को फिर से स्थापित करने का फैसला किया है। यह संवाद  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बंद कर दिया गया था।

होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव एलेजांद्रो मयोरकास ने 22 मार्च, 2021 को अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ वार्ता के बाद यह निर्णय लिया। होमलैंड के सुरक्षा सचिव ने दोनों पक्षों की साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए अपना समर्थन दिया।

हाल की बैठक में, संधू और मयूरकास भारत और अमेरिका के बीच ‘होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग’ को फिर से स्थापित करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने इस दौरान साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीक और हिंसक उग्रवाद को संबोधित करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग बराक ओबामा के प्रशासन की पहल थी। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी जेनेट नेपोलिटानो और भारत के तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बीच मई, 2011 में पहला होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग आयोजित किया गया था। दूसरी सुरक्षा वार्ता वाशिंगटन डीसी में 2013 में भारतीय गृह मंत्री सुशील कुमार और गृह सचिव नेपोलिटानो के बीच हुई थी।

होमलैंड सुरक्षा विभाग (United States Department of Homeland Security – DHS)

DHS अमेरिकी संघीय कार्यकारी विभाग है जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। इस विभाग के घोषित अभियानों में सीमा सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, साइबर सुरक्षा, आव्रजन और सीमा शुल्क, आपदा रोकथाम और प्रबंधन शामिल हैं।

संबंधित खबर -