वंदे मातरम फाउण्डेशन व राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री

सामाजिक संस्था,वंदे मातरम फाउण्डेशन और राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

वंदे मातरम फाउण्डेशन और राष्ट्रवादी विकास पार्टी के सौजन्य से छठ के तीसरे दिन राजघानी पटना के पोस्टल पार्क रोड नंबर 1 में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में 51 सूपों में भरकर फल, साड़ी और पूजा की सामग्री व्रतियों को दी गयी। इस अवसर पर वंदे मातरम फाउण्डेशन के अध्यक्ष राजन सिन्हा ने सभी लोगों को छठ की शुभकामना देते हुये कहा छठ पर्व सूर्योपासना का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से व्रती को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सभी लोग महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।
संस्था के वरीय उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने बताया कि जो लोग भक्ति भाव से छठी मैया की पूजा करते है उनकी सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं। वहीं अधिवक्ता अजय कुमार अरोड़ा ने कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है। छठ केवल पर्व ही नहीं महापर्व भी है।छठ पर्व में सूर्य की उपासना करने से छठ माता प्रसन्न होती हैं। यह पूजन परिवार में सुख, शांति तथा संतान के सुखी जीवन के लिए की जाती है।

इस अवसर पर राजन सिन्हा, रवीन्द्र कुमार और अधिवक्ता अजय अरोड़ा के अलावा केशव श्रीवास्तव, शत्रुध्न प्रसाद सिन्हा, राजू भाई, मनीष कुमार, दीपक कुमार और शशि वर्मा समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES
FACEBOOK–
https://www.facebook.com/112168940549956/pos
ts/1651984319136
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs
hid=1u7b09t0h583n