वीर कुंवर सिंह जयंती 2022 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज महानायक वीर कुंवर सिंह जी दी श्रद्धांजलि, कही ये बात …

 वीर कुंवर सिंह जयंती 2022 : मुख्यमंत्री नीतीश  कुमार आज महानायक वीर कुंवर सिंह जी दी श्रद्धांजलि, कही ये बात …

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर 1857 की क्रांति के महानायक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाना चाहिए। हमलोग शुरू से इस बात को कहते आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वीर कुंवर सिंह की आजादी की लड़ाई में भूमिका सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं थी। वे कई राज्यों में गए थे। वे समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलते थे।

आपको बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना में वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की गाथा को नई पीढ़ी जाने, इसके लिए हमलोगों ने इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है। 1857 की लड़ाई के महानायक बाबू वीरकुंवर सिंह 23 अप्रैल को ही 165 साल बाद जगदीशपुर किले में लौटे थे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह कुंवर सिंह के किले पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रजद इफ्तार पार्टी को लेकर जारी सियासी अटकलों पर लगाम लगाने की कोशिश की। सीएम ने राजद के दावत-ए इफ्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इसका राजनीतिक मतलब नहीं है। सरकार की तरफ से भी दावत-ए इफ्तार का आयोजन होता है, जिसमें सभी पार्टी के लोग शामिल होते हैं।

संबंधित खबर -