आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का किया शुभारंभ

 आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का किया शुभारंभ

राजधानी पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के सभागार में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय एवम पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया I जिसमें मुख्य अतिथि बिहार के माननीय शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह कार्यशाला का आयोजन आगामी 28 नवंबर तक किया जाएगा। इस कार्यशाला में “DATA ANALYSIS USING SOFTWARE PACKEGES FOR SOCIAL SCIENTISTS” विषय पर मुख्य चर्चाएं की जाएंगी।

शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहे कि शून्य का अविष्कार आर्यभट ने बिहार में किया और भगवान बुद्ध को भी ज्ञान इसी बिहार में मिला। आज आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में इस कार्यशाला का आयोजन बेहद महत्वपूर्ण है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है जहां छात्रों को महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त होंगे।

आपको बता दें होल्ड अप साउंड- 1, प्रो चंद्रशेखर सिंह, मंत्री, शिक्षा  
 2 दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग

संबंधित खबर -