Vidur Niti: विदुर जी के अनुसार इन 4 लोगों की सलाह बिगाड़ देती है बनता हुआ काम

 Vidur Niti: विदुर जी के अनुसार इन 4 लोगों की सलाह बिगाड़ देती है बनता हुआ काम

महात्मा विदुर का नाम महाभारत काल के प्रमुख पात्रों में गिना जाता है। विदुर जी को धर्मराज का अवतार भी मानते हैं। महात्मा विदुर ने हमेशा न्याय और नीतियों का पालन किया। उन्होंने अपनी नीतियों में बताया कि मनुष्य को हर काम शांति और समझदारी से करना चाहिए। वहीं विदुर नीति में यह भी बताया है कि किन लोगों से भूलकर भी सलाह नहीं लेनी चाहिए। जानिए महात्मा विदुर के अनुसार, किन 4 लोगों से भूलकर भी सलाह नहीं लेनी चाहिए-

Mahatma Vidur ke Neetipurn Vichar महात्मा विदुर के नीतिपूर्ण विचार -  BehtarLife.com
  1. अल्पबुद्धि वालों से- विदुर जी के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अल्पबुद्धि वालों से सलाह नहीं लेनी चाहिए। विदुर जी का मानना है कि ऐसे लोग कभी भी अच्छी सलाह नहीं दे सकते हैं। इस तरह के लोगों से गुप्त विचार विमर्श करने से खुद का नुकसान होता है। इसलिए इस तरह के लोगों के दूर रहना चाहिए।
  2. दीर्घसूत्री व्यक्ति- विदुर नीति के अनुसार, दीर्घसूत्री व्यक्ति बात की गंभीरता समझने की बजाए उसका मंथन करने लगता है कि काम पूरा होने का समय निकल जाए। इस तरह की सोच रखने वाले लोगों से सलाह लेने से खुद का नुकसान होता है। विदुर जी कहते हैं कि जो व्यक्ति समझदारी से विचार करके परिस्थिति को समझता हो उसी से सलाह लेनी चाहिए।
विदुर नीति की मदद से ना सिर्फ बचत बल्कि धन में करें इजाफा | Vidur Niti :  According To Vidur These Are The Money Saving Tips - Hindi Boldsky

3. जल्दबाजी में काम करने वाले- विदुर नीति के अनुसार,  किसी भी काम को जल्दबाजी में करने वाले लोगों से सलाह नहीं लेनी चाहिए। विदुर जी कहते हैं कि जल्दबाजी में काम करने वाले लोगों से गुप्त बातों की सलाह लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

विदुर नीति : इन 5 बातों में छुपा है सुखी जीवन का रहस्य, अवश्य पढ़ें...

 4. चाटुकारिता करने वाले- विदुर जी के अनुसार, चापलूसी करने वाले  व्यक्ति से दूर रहना चाहिए। चाटुकार व्यक्ति हमेशा आपको प्रसन्न करने वाली बातों को कहेगा और आपकी कमियों को छिपाएगा। जिससे आपका नुकसान होना तय है। इसलिए व्यक्ति को कभी भी चाटुकार व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी चाहिए।

HINDI NEWS से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों के लिए हमें FACEBOOK पर LIKE

और INSTAGRAM पर FOLLOW करें|

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/165198416

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t08n

संबंधित खबर -