विश्वकर्मा पूजा 2021 : आज पूरे देशभर मनाई जा रही हैं विश्वकर्मा पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

 विश्वकर्मा पूजा 2021 : आज पूरे देशभर मनाई जा रही हैं विश्वकर्मा पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

विश्वकर्मा पूजा 2021 : आज पूरे देशभर मनाई जा रही हैं विश्वकर्मा पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्वविश्वकर्मा पूजा 2021 : इंजीनियरिंग और कला के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आज 17 सितंबर को देशभर में विश्वकर्मा पूजा की जा रही है।इस दिन इंजीनियरिंग संस्थानों व फैक्ट्रियों, कल-कारखानों व औजारों की पूजा की जाती है।हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि विश्वकर्मा दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर हैं। हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माणकर्ता और शिल्पकार माना जाता है। इन्हें यंत्रों का देवता कहा जाता है। विश्वकर्मा ब्रह्मा के 7वें पुत्र हैं।

विश्वकर्मा पूजा के शुभ मुहूर्त :-

हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान विश्वकर्मा जयंती का पर्व कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। इस बार पूजा के शुभ मुहूर्त आज 17 सितंबर को सुबह 6:07 बजे से लेकर 18 सितंबर शनिवार को दोपहर 3:36 बजे तक है। ध्यान रहे कि आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान विश्वकर्मा पूजा नही करना चाहिए।

विश्वकर्मा पूजा का महत्व :-

हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है।माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के लिए अस्त्रों, शस्त्रों, भवनों और मंदिरों का निर्माण किया था। सृष्टि की रचना में विश्वकर्मा ने भगवान ब्रह्मा का सहयोग किया था। कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहती है। साथ ही व्यापार में वृद्धि होती है। जीवन में धन-धान्य और समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है। उनकी सभी मनोकामना भगवान विश्वकर्मा के कृपा से पूर्ण होती है।

संबंधित खबर -