Vishwakarma puja 2022 : विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

 Vishwakarma puja 2022 : विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

आज 17 सितंबर को विश्सृवकर्ष्टिमा पूजा और जिउतिया पर्व है I सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा पूजा और जिउतिया पर्व को लेकर बाजारों में हलचल है। पूजन सामग्री और फल प्रसाद की खरीदारी को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ लगी है। पूजा को लेकर गांधी चौक, हटिया रोड, थाना रोड व स्टेशन रोड पर पूजन सामग्री की दर्जनों अस्थाई दुकानें सजी थी। जहां लोगों ने पूजा सामग्री की खरीदारी की व फल प्रसाद की भी बिक्री जोरों पर रही।

आपको बता दें कि विश्वकर्मा पूजा आज शनिवार को पुरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके अलावा  संतान की दीर्घायु की कामना को लेकर माताएं जिउतिया पर्व का उपवास कल रविवार को करेंगी। पूजा को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

विश्वकर्मा पूजा के शुभ मुहूर्त –

विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रान्ति का क्षण – 07:36 AM

ब्रह्म मुहूर्त– 04:33 AM से 05:20 AM

अभिजित मुहूर्त– 11:51 AM से 12:40 PM

विजय मुहूर्त– 02:18 PM से 03:07 PM

गोधूलि मुहूर्त– 06:12 PM से 06:36 PM

अमृत काल– 08:50 AM से 10:36 AM

निशिता मुहूर्त– 11:52 AM से 12:39 AM, सितम्बर 18, 05:21 AM, सितम्बर 18 से 07:08 AM, सितम्बर 18

सर्वार्थ सिद्धि योग– 06:07 AM से 12:21 PM

द्विपुष्कर योग– 12:21 PM से 02:14 PM

पूजा- विधि :
इस दिन अपने कामकाज में उपयोग में आने वाली मशीनों को साफ करें। फिर स्नान करके भगवान विष्णु के साथ विश्वकर्माजी की प्रतिमा की विधिवत पूजा करनी चाहिए।  ऋतुफल, मिष्ठान्न, पंचमेवा, पंचामृत का भोग लगाएं। दीप-धूप आदि जलाकर दोनों देवताओं की आरती उतारें।

संबंधित खबर -