युद्धपोत पर पहली बार तैनात होंगी दो महिला अफसर

 युद्धपोत पर पहली बार तैनात होंगी दो महिला अफसर

भारतीय नौसेना में पहली बार दो महिला अधिकारी युद्धपोत पर तैनात की जाएंगी| एक अफसर गाज़ियाबाद की सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी हैं वहीं दूसरी अफसर हैदराबाद की सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह हैं|

दोनों ही महिला अफसरों को सोमवार को नौसेना में हवाई रणनीतिकार के पद पर नियुक्त किया गया है|

महिला अफसरों को नहीं है लड़ाकू विमान उड़ाने की इजाज़त बता दिया जाए कि नियुक्त की गयी महिला अफसर युद्धपोतों पर मौजूद हेलिकॉप्टरों का परिचालन करेंगी| नियुक्त की गयी अफसरों को स्वयं हेलिकॉप्टर नहीं उड़ाना, बल्कि पायलट के साथ मौजूद रहकर अभियानों में भूमिका निभाना है|

नौसेना में इससे पहले महिला पायलटों को ज़मीनी ठिकानों से उड़ान भरने की अनुमति थी, लेकिन महिला पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाने की इजाज़त अब भी नहीं है| उन्हें टोही विमान उड़ाने की अनुमति है|

AB BIHAR NEWS

संबंधित खबर -