जल और मछली मछुआरा समाज के जीवन के प्रमुख आर्थिक स्रोत, हर हाल में उनका रखा जाएगा ख्याल; उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

 जल और मछली मछुआरा समाज के जीवन के प्रमुख आर्थिक स्रोत, हर हाल में उनका रखा जाएगा ख्याल; उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

पटना : 10 अप्रैल 2022 उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की पहल पर मछुआरा समाज के व्यापक हित में सहकारिता विभाग ने प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों में पैक्सों के समरूप सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था को स्थगित कर दिया है।उल्लेखनीय है कि विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ० संजय जायसवाल, सांसद श्री अजय निषाद और मत्स्यजीवी समाज के दर्जनों प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर मछुआरा समाज के कठिनाइयों से अवगत कराया था, जिसमें मत्स्यजीवी सहयोग समितियों में पैक्सों की तरह सदस्य बनने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था पर रोक लगाने का अनुरोध किया था।

ऑनलाइन माध्यम से गैर मछुआ का भी सदस्यता हेतु आवेदन प्राप्त करने संबंधी कई परिवाद प्राप्त हुए थे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने संज्ञान लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को उक्त संबंध में तकनीकी त्रुटियों का उल्लेख करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी तथा सहकारिता मंत्री श्री सुबाष सिंह एवं अन्य अधिकारियों से बात कर इसकी विस्तृत समीक्षा करने को कहा। उप मुख्यमंत्री की पहल पर सहकारिता विभाग ने इसे तत्काल स्थगित कर दिया है।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और मछली मछुआ समाज के प्रमुख आर्थिक स्रोत हैं। उनके हितों का हर हाल में सरकार ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा मछुआरों की सूची तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। परंपरागत मछुआरों की सूची उपलब्ध होने पर ही गहन समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा।

संबंधित खबर -