मौसम: बिहार में पछुआ हवा बहने से बढ़ी ठंड, अगले तीन दिनों में पारा होगा और कम

 मौसम: बिहार में पछुआ हवा बहने से बढ़ी ठंड, अगले तीन दिनों में पारा होगा और कम

बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ाने वाली पछुआ हवा ने दस्तक दे दी है। पटना और गया में अधिकतम 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ बही। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों तक पहुंची पछुआ के रुख को देखते हुए मौसमविदों का कहना है कि अगले दो तीन दिनों तक पारे में गिरावट के आसार हैं।

सोमवार को पटना सहित पूरे सूबे में दोपहर बाद जैसे-जैसे सूरज ढलता गया, ठंड बढ़ती गई।  सोमवार को राज्य के ज्यादातर भाग में भी आंशिक बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम पारे में कोई खास बदलाव नहीं आया, लेकिन अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री की कमी देखी गई। पूर्णिया का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों में चार डिग्री नीचे आया। इस वजह से दिन में भी ठंड की स्थिति रही। गया, भागलपुर और पटना में भी एक से डेढ़ डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट आई। सूबे में शिवहर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -