Weather Updates : दिल्ली -NCR समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान में शून्य से नीचे तापमान, येलो अलर्ट जारी

 Weather Updates : दिल्ली -NCR समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान में शून्य से नीचे तापमान, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली- NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शीत लहर से दिल्ली-NCR ठिठुर रहा है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। वहीं दिल्ली में भी पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। आज सोमवार को दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के साथ सुबह हुई है। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 3.2 और लोधी रोड पर 3.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य 9 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। 21 और 22 दिसंबर को यह 5 डिग्री और 23, 24 और 25 दिसंबर को यह क्रमश: 6, 7 और 8 डिगी रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह कोहरे के साथ ठंड रहेगी। दिन में धूप खिलने के बाद मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक पंजाब से लेकर राजस्थान के इलाके शीतलहर की चपेट में रहेंगे।

आपको बता दें, कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगाया है कि सुबह के समय हल्का कोहरा दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है. हवाओं की रफ्तार 14 km प्रति घंटा तक रहने के कारण दिन में भी धूप का भी कोई असर नहीं होगा।शाम में गलन वाली सर्दी का अहसास होगा।

संबंधित खबर -