Weather Updates : 22 दिसंबर तक जारी रहेगा बर्फीली हवाओं का दौर, मौसम विभाग ने बताया

 Weather Updates : 22 दिसंबर तक जारी रहेगा बर्फीली हवाओं का दौर, मौसम विभाग ने बताया

उत्तरपश्चिमी भारत में बर्फीली हवाओं का दौर 22 दिसंबर यानी कल बुधवार तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएंगे। जिसके कारण 22 से 25 दिसंबर के बीच इन क्षेत्रों में हल्की छिट-पुट बारिश हो सकती हैं। उसके बाद सर्द हवाओं से राहत मिलेगी। वहीं, IMD ने बताया अगले 2 दिनों तक उत्तरपश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की कोई उम्मीद नहीं है।

आईएमडी के अनुसार, दो दिन के बाद उत्तर पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। इसके साथ ही मध्य और पूर्वी भारत में भी न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियत तक बढ़ने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने बताया पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए 22 से 24 दिसंबर तक दो पश्चिमी विक्षोभों की संभावना हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आपको बता दें दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके वजह से मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। आगामी पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक जारी शीत लहर से राहत मिलने की संभावना है। बादलों की वजह से दिन का तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा।

संबंधित खबर -