साप्ताहिक राशिफल : 13 मार्च से 19 मार्च 2022 तक, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

 साप्ताहिक राशिफल : 13 मार्च से 19 मार्च 2022 तक, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशिफल वालों के लिए पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखने संबंधी लिया गया आपका महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेगा। सप्ताह मध्य के बाद अस्त व्यस्त दिनचर्या से राहत मिलेगी। तथा स्वता ही आपके काम बनने शुरू हो जाएंगे। आपकी कोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है।सावधानियां- कुछ समय सकारात्मक लोगों के साथ तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे अवसाद भरे वातावरण से सुकून मिलेगा.

लकी कलर- पीला
लकी अक्षर- र
फ्रेंडली नंबर- 8

वृष राशि🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
तुला राशिफल वाले के अधिकतर समय व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहे वाद विवाद आपके प्रयासों से दूर होंगे। कुछ समय रुचिपूर्ण कार्य में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी।सावधानियां- वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक बने रहने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर जरूर अमल करें। कुछ समय प्रकृति के समीप भी व्यतीत करना सुखद रहेगा।

लकी कलर- लाल
लकी अक्षर- प
फ्रेंडली नंबर- 3

मिथुन राशि👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशिफल वाले कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल तरीके से लें, इससे आप हर मुश्किल मुकाम को मेहनत द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनका आत्मबल बढ़ेगा तथा खुशी मिलेगी। त्यौहार के उत्सव का माहौल बनेगा। सावधानियां- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कोई पुराना रोग फिर से उठ सकता है। बेहतर होगा कि निमित्त जांच करवाते रहें।

लकी कलर- आसमानी
लकी अक्षर- ल
फ्रेंडली नंबर- 8

कर्क राशि🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशिफल वाले काफी समय बाद मित्रों के साथ मुलाकात अथवा वार्तालाप होने से सभी खुशी और उमंग महसूस करेंगे। अपने भावी लक्ष्यों के प्रति सुनियोजित ढंग से कार्य करने में काफी हद तक सफलता मिलेगी। कोई भी पारिवारिक निर्णय लेते समय सबकी सहमति भी अवश्य ले। इससे आपसी सामंजस्य और अधिक मधुर होगा।सावधानियां- बदलते वातावरण की वजह से सतर्क रहें। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।

लकी कलर- केसरिया
लकी अक्षर- स
फ्रेंडली नंबर- 9

सिंह राशि🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशिफल वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सकारात्मक व्यतीत होगा। इसलिए लापरवाही और आलस बिल्कुल ना करें। किसी निकट संबंधी के चल रहा विवाद भी किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात का भी दौर बना रहेगा। सावधानियां- अत्यधिक जिम्मेदारियों और कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है।

लकी कलर- जामुनी
लकी अक्षर- म
फ्रेंडली नंबर- 3

कन्या राशि👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, )
कन्या राशिफल वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खुशनुमा व्यतीत होगा। घर के किसी समस्या को सुलझाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। तथा अधिकतर समय घर परिवार की व्यवस्था और देखरेख में ही व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट के प्रति सफलता मिलने से खुशी रहेगी। सावधानियां- समय अनुसार अपने विचारों तथा जीवन शैली में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। स्वास्थ्य की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता रखें।

लकी कलर- गुलाबी
लकी अक्षर- स
फ्रेंडली नंबर- 9

तुला राशि⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पिछले कुछ समय से आपने जिस लक्ष्य के लिए योजनाएं बनाई हैं, उन्हें हासिल करने का उत्तम समय है। कुछ नई जानकारियां भी मिलेंगी जो कि आपकी तरक्की में सहायक होंगी। मन में संतोष और सुकून बना रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी उचित समय व्यतीत होगा।सावधानिया- गले में इंफेक्शन और बुखार की समस्या रह सकती हैं। समय रहते उचित इलाज लें, लापरवाही ना करें।

लकी कलर- लाल
लकी अक्षर- क
फ्रेंडली नंबर- 6

वृश्चिक राशि🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशिफल वालों के लिए ग्रह गोचर लाभदायक बना हुआ है। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों से मदद मिलेगी तथा परिस्थिति वश कार्यों में आ रही दिक्कतों से कुछ राहत मिलेगी। इस समय बाहरी गतिविधियों की बजाय निजी संपर्कों को मजबूत करने में ध्यान दें। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई आशा रहेगी। सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अतिरिक्त कार्यभार का आसन स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए शारीरिक और मानसिक रूप से आराम करना भी जरूरी है। अपना नियमित चेकअप करवाते रहें।

लकी कलर- सफेद
लकी अक्षर- प
फ्रेंडली नंबर- 5

धनु राशि🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशिफल काफी समय बाद मित्रों के साथ मुलाकात अथवा वार्तालाप होने से सभी खुशी और उमंग महसूस करेंगे । अपने भावी लक्ष्यों के प्रति सुनियोजित ढंग से कार्य करने में काफी हद तक सफलता मिलेगी। कोई भी पारिवारिक निर्णय लेते समय सबकी सहमति भी अवश्य ले। इससे आपसी सामंजस्य और अधिक मधुर होगा।सावधानियां- बदलते वातावरण की वजह से सतर्क रहें। ज्यादा भीड़भाड़ और पोलूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।

लकी कलर- केसरिया
लकी अक्षर- स
फ्रेंडली नंबर- 9

मकर राशि🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशिफल वालों के लिए यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। दूसरों से मदद की अपेक्षा ना करके अपनी कार्यप्रणाली पर ही विश्वास रखें, आप खुद अपने कार्य बेहतरीन तरीके से करने में सफल रहेंगे। घर में के साथ किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। सावधानियां- असंतुलित खानपान की वजह से पेट की समस्या और कब्ज की परेशानी रहेगी। व्यायाम आदि के लिए भी समय जरूर निकालें।

लकी कलर- हरा
लकी अक्षर- अ
फ्रेंडली नंबर- 2

कुंभ राशि🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशिफल वाले इस सप्ताह आप अपने आसपास की स्थिति में काफी परिवर्तन महसूस करेंगे। सुकून शांति पाने के लिए अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। इससे आत्म बल बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए बहुत अधिक प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।सावधानियां- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. तनाव व थकान से राहत पाने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि अवश्य करें. कुछ समय अपने रुचि संबंधी गतिविधियों में भी जरूर लगाएं.

लकी कलर- ऑरेंज
लकी अक्षर- क
फ्रेंडली नंबर- 5

मीन राशि🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, च)
मीन राशिफल वाले समय अनुकूल है। पिछले काफी समय से जिस काम के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, वो काम पूरा होने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की मार्गदर्शन पर भी जरूर अमल करें। बहुत समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। सावधानियां- सिर में भारीपन और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी परेशानी रह सकती हैं। योगा और मेडिटेशन करने से राहत मिलेगी।

लकी कलर- बादामी
लकी अक्षर- अ
फ्रेंडली नंबर- 1

.

संबंधित खबर -