साप्ताहिक राशिफल : 6 फरवरी से 12 फरवरी 2022 तक, जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह

 साप्ताहिक राशिफल : 6 फरवरी से 12 फरवरी 2022 तक, जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह

मेष राशि🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशिफल वालों समय की कीमत और महत्व का सम्मान करे। अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता करेगा। आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित समस्या को दूर करने में किसी की मदद लाभदायक साबित होगी। सावधानियां- मौसम के नकारात्मक प्रभाव के कारण शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस होगी।

लकी कलर- केसरिया
लकी अक्षर- ल
फ्रेंडली नंबर- 5

वृष राशि🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशिफल वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा। इस समय घर के रखरखाव और सुधार संबंधी कार्यों की रूपरेखा बनेगी। आज अचानक ही आपकी कोई कार्य सिद्धि हो सकती है। वित्तीय संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन का अनुसरण करें। सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय नकारात्मक माहौल के बीच धैर्य और संयम रखें। तथा व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत करें।

लकी कलर- बादामी
लकी अक्षर- अ
फ्रेंडली नंबर- 5

मिथुन राशि👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशिफल वाले घर परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि का भाव रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई व्यक्तिगत सहायता मिल सकती हैं। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर से संबंधित शुभ परिणाम मिलेंगे। सावधानियां- अत्यधिक काम के दबाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। बेचैनी और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती हैं।

लकी कलर- हरा
लकी अक्षर- र
फ्रेंडली नंबर- 4

कर्क राशि🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशिफल वालों के इस सप्ताह कुछ बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएंगी। यह समय जमकर मेहनत करने का है। सफलता भी निश्चित है। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। किसी समाज सेवी संस्था में सहयोग करना आपको मानसिक सुकून देगा। तथा आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। सावधानियां- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने विचारों और मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाकर रखें।

लकी कलर- पीला
लकी अक्षर- न
फ्रेंडली नंबर- 8

सिंह राशि🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशिफल वालों को इस सप्ताह कुछ चुनौतियां भी बनी रहेगी। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। कोशिश करने पर मनचाहे कार्य पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक तथा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से मन खुश रहेगा। सावधानियां- घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। वायु वादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

लकी कलर- क्रीम
लकी अक्षर- प
फ्रेंडली नंबर- 7

कन्या राशि👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, )
कन्या राशिफल वालों के लिए कुछ समय से चल रही पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है। इससे पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल होगा। किसी निकट संबंधी के मुसीबत के समय उसकी सहायता करना आप को आत्मिक और मानसिक सुकून देगा। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। सावधानियां- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधित जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना परेशानी को बढ़ा सकता है।

लकी कलर- केसरिया
लकी अक्षर- ल
फ्रेंडली नंबर- 9

तुला राशि⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशिफल वालों के लिए अगर स्थान परिवर्तन की कोई योजना है तो उसे कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपको कई परेशानियों से राहत देगी। आज कोई असंभव कार्य अचानक ही संभव हो सकता है। सावधानियां- नजला, जुकाम जैसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत रहेगी। लापरवाही ना करें।

लकी कलर- पीला
लकी अक्षर- अ
फ्रेंडली नंबर- 1

वृश्चिक राशि🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मेष राशिफल वालों के लिए इस सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्रों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी। महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन द्वारा आप अपने काम में और खुद में उचित सुधार ला सकते हैं। सावधानियां- बनते कार्यों में व्यवधान आने की वजह से तनाव और चिंता रहेगी। इस समय वर्तमान मौसम से भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

लकी कलर- ऑरेंज
लकी अक्षर- म
फ्रेंडली नंबर- 5

धनु राशि🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशिफल वालों के लिए किसी नई तकनीकी या हुनर को सीखने के लिए अनुकूल समय है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको बहुत ज्यादा मानसिक सुकून मिलेगा। किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो उसकी वापसी लिए आज समय अनुकूल है। दोस्तों के साथ मेल मुलाकात के सुखद अवसर बनते रहेंगे। सावधानियां- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जिसकी वजह आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान ही है।

लकी कलर- पीला
लकी अक्षर- स
फ्रेंडली नंबर- 8

मकर राशि🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशिफल वालों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा। लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। राजकीय मामले किसी के सहयोग से हल हो सकते हैं। निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपका विशेष प्रयास रहेगा। सावधानियां- मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।खानपान में किसी भी तरह की बदपरहेजी ना करें।

लकी कलर- गुलाबी
लकी अक्षर- प
फ्रेंडली नंबर- 9

कुंभ राशि🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशिफल वाले इस सप्ताह फाइनेंस संबंधी कार्यों को ज्यादा अहमियत दें। आपका अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आपको आशातीत प्रगति देगा। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही समस्या का भी समाधान मिलने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का मौका मिल सकता है। सावधानियां- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा और आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

लकी कलर- लाल
लकी अक्षर- म
फ्रेंडली नंबर- 2

मीन राशि🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, च)
मीन राशिफल वालों के इस सप्ताह ग्रह स्थिति काफी अनुकूल रहेगी। किसी प्रिय दोस्त के साथ काफी समय बाद मुलाकात होगी, तथा विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। अपनी प्रबल इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के सहारे आप अपने कार्य को अंजाम देने में भी सक्षम रहेंगे।सावधानियां – स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। विशेष रूप से सर्दी से बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें।

लकी कलर- नीला
लकी अक्षर- क
फ्रेंडली नंबर- 3

संबंधित खबर -