पूरे हिंदुस्तान में जो नहीं हुआ, वह बिहार में हो रहा -डॉ संजय जायसवाल

 पूरे हिंदुस्तान में जो नहीं हुआ, वह बिहार में हो रहा -डॉ संजय जायसवाल

अग्निपथ योजना का बिहार में विरोध एक साजिश – डॉ. संजय जायसवाल

पटना, 18 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा कि पांच दिन पहले अग्निपथ योजना प्रारंभ की गई, लेकिन जिस तरह विपक्षी दलों द्वारा अफवाहों का बाजार गर्म किया जा रहा है, इसमें कुछ छात्रों को भड़काने का काम किया गया है, उससे भी ज्यादा सुनियोजित और संगठित ढंग से विरोधी दलों के द्वारा खास एजेंडा के तहत बिहार को पूरी तरह तबाह करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में जो नहीं हुआ, वह बिहार में हो रहा है।

पटना स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को एक संवाददता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने अग्निपथ योजना को युवाओं के लिए अच्छी योजना बताया। उन्होंने योजना के विषय में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। शॉर्ट सर्विस कमीशन वर्षों से चली आ रही है।उन्होंने कहा कि लोग समझाते नहीं है और इसे मनरेगा योजना बताते हैं। राहुल गांधी पर निशना साधते हुए उन्होंने कहा कि एकबार जब उनसे एनसीसी के विषय में पूछा गया था, तब उन्होंने भी कहा था कि पूछ कर बताएंगें।

बेतिया के सांसद ने कहा कि अग्निपथ के विरोध में जो भी बिहार में घट रहा है वह जाहिर बात है कि यह छात्रों के द्वारा नहीं हेा रहा है, इसके पीछे पूरी मशीनरी लगी है। जिस तरह घरों और ट्रेनों को जलाया गया है, वे छात्र नहीं हो सकते। जिसमें देश का जज्बा रहेगा वह किसी भी समस्या को लेकर बात करेगा न कि ट्रेन जलाएगा।उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस दौरान जिस तरह प्रशासन की भूमिका रही है वह भी अच्छी नहीं रही है। प्रशासन का काम होता है शांति बनाना। भाजपा के मधेपुरा कार्यालय को जलाया गया वहां 300 पुलिसकर्मी थे, सभी दर्शक बनकर बैठेे रहे। नवादा में भी भाजपा कार्यालय तोडा गया वहां भी पुलिस थी। कहीं न कहीं प्रशासन की दयनीय स्थिति रही। आज प्रशासन सक्रिय रहा तो बहुत कुछ देखने को नहीं मिला। यह पूरी तरह एक साजिश है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह किसान आंदोलन जैसी एक अच्छी योजना को बंद कर दिया गया, आज वही लोग इस योजना के लिए भी चाह रहे हैं। सच्चाई एक दिन सामने आ ही जाती है। पत्रकाारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि विरोध करने का हक सभी को है। विरोध करने में कोई बुराई नहीं है। हम सभी अलग-अलग दल के है, लेकिन जिस तरह खास पार्टी के दफ्तरों को टारगेट बनाकर जलाया गया, वह गलत है। हमलोग भी प्रशासन का हिस्सा है। जो हो रहा है वह बहुत गलत हो रहा है। जिस तरह बिहार में हो रहा है वह हिंदुस्तान में कहीं नही हो रहा है।मधेपुरा में पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई हुई ? ऐसी घटनाएं नहीं रोकी गई तो किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा।

इस दौरान डॉ. जायसवाल ने कई वीडियो क्लिप भी दिखाया। एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा नेता ने कहा कि जाहिर तौर पर हमलोग सरकार में हैं। बिहार में जो घटनाएं हो रही है, वह झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी नहीं हुआ, जहाँ हमलोगों की सरकार नहीं है। यह एक साजिश है। प्रशासन को इसे सामने लाना हेागा। संगठन के अध्यक्ष के तौर पर मैने पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव से बात की है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रुंगटा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह प्रदेश प्रेस पैनलिस्ट विनोद शर्मा भाजपा विधायक कुंदन सिंह उपस्थित थे

संबंधित खबर -