केबीसी में बिग-बी के किस प्रश्न पर उठा बवाल,जानिये एफ़आईआर दर्ज होने का कारण

 केबीसी में बिग-बी के किस प्रश्न पर उठा बवाल,जानिये एफ़आईआर दर्ज होने का कारण

कौन बनेगा करोड़पति? पिछले कई वर्षों से लोगों के दिल में अमिट स्थान बनाए हुए है| जानकारी व मनोरंजन का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है इस शो में जिसे होस्ट करते हैं सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी| लेकिन इस दफा ऐसा क्या हुआ कि केबीसी में पूछे जाने वाले प्रश्न पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं| जानते हैं क्या है पूरा मामला|

दरअसल, शुक्रवार रात को प्रसारित कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने मनुस्मृति से जुदा सवाल पूछा| सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के हवाले से सवाल कुछ इस प्रकार है:-

*25 दिसंबर 1927 को डॉ.बी.आर.अम्बेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रन्थ की प्रतियां जलाई थीं?

A.विष्णु पुराण B.भगवत गीता C.ऋग्वेद D.मनुस्मृति

प्रतिभागी ने मनुस्मृति के विकल्प को चुना, जो सही जवाब था| अब बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने इस सवाल को लेकर केबीसी मेकर्स के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज करवाई है| लोगों का आरोप है कि इस सवाल से हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुंची है| इससे पहले मनुस्मृति को लेकर पूछे गए सवाल पर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी| उन्होनें आरोप लगाया था कि शो पर कोम्युनिटीज का कब्ज़ा हो गया है| हालांकि, कई लोगों ने इस सवाल को लेकर हो रहे विरोध को गलत भी बताया है|

संबंधित खबर -