विलियम शेक्सपियर बनें फाइजर का कोरोना के खिलाफ टीका लगवाने वाले दुसरे शख्स


90 साल की महिला मारग्रेट कीनान पहली व्यक्ति हैं, जिन्हें फाइजर-बायोएनटेक का कोरोना टीका लगाया गया|

कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंजूरी पाने वाले पहले टीके को जिन दूसरे शख्स को लगाया गया है वह भी चर्चा में है और इसकी वजह है उनका नाम| वैक्सीन पाने वाले दुसरे शख्स का नाम है विलियम शेक्सपियर | मार्गरेट कीनान और विलियम शेक्सपियर को मिडलैंड्स के कोवेंट्री में यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में टीका लगाया गया, जो महान लेखक शेक्सपियर के जन्मस्थान से अधिक दूर नहीं है| मौजूदा शेक्सपियर 81 वर्ष के हैं| अधिक उम्र होने की वजह से वह सबसे पहले टीका लगवाने वालों में शामिल हो पाएं|
सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर रहे वीलियम
81 वर्षीय वीलियम शेक्सपियर के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है| एक यूज़र ने लिखा, यदि कीनन को पेशंट 1A कहा जाएगा तो क्या शेक्सपियर को पेशेंट 2B या नॉट 2B कहा जाएगा? एक अन्य ने कहा कि वह यह जानकार खुश हैं कि शेक्सपियर भी इससे वंचित नहीं रहे| एक यूज़र ने कहा, एक ऐसी दुनिया में जहाँ दुसरे स्थान पर आने वालों को मुश्किल से यद् रखा जाता है, कोविड-19 का टीका पाने वाला दूसरा शख्स हमेशा याद रहेगा|

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES
FACEBOOK-
https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n