शराब बनाने की सूचना पर पुलिस छापेमारी में पत्थरबाजी, दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल

 शराब बनाने की सूचना पर पुलिस छापेमारी में पत्थरबाजी, दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल

शहर में शराब बनाने के सूचना मिलने पर पुलिस ने आंबेडकर नगर मुहल्ले में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने पत्थरबाज कर दिया जिसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार नगने थाने की पुलिस, मुख्यालय स्तर से मुख्यालय मिले आदेश के आधार पर आंबेडकर नगर कॉलोनी में शत्रुध्न राम के घर छापेमारी करने गयी थी। सूचना मिली थी कि घर में शराब बनाने का धंधा शत्रुघ्न राम चला रहा है। छापेमारी में शत्रुध्न राम के घर से शराब, शराब की बोतले व शराब बनाने के उपकरण मिले है। इस छापेमारी के दौरान शत्रुध्न राम की पत्नी सविता देवी को शराब बनाने के क्रम में गिरफ्तारी की गई। सविता देवी की गिरफ्तारी के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी दारोगा पंकज सिंह ने वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद कुछ ही देर में एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय, नगर, मुफस्मिल, कालीबाग ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची।

 पत्थरबाज हमलावर बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर फरार हो गये। पुलिस ने गिरफ्तार महिला सविता देवी को थाने लेकर आ गयी। इस मामले में पत्थरबाजों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -