स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 07 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस (डा. नम्रता आनंद)

 स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 07 अप्रैल को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस (डा. नम्रता आनंद)


पटना, प्रतिवर्ष दुनियाभर में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 में हुई थी। इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया था। वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन को डब्ल्यूएचओ के नाम से जाना जाता है जो कि संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है। इस संगठन का प्रमुख कार्य दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है। 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी एब्ल्यूएचओ के मुताबिक स्वास्थ्य का मतलब केवल स्वस्थ खाना ही नही है बल्कि दुनियाभर भर में लोग स्वस्थ और लंबा जीवन जी रहे हैं इस बात का भी ध्यान रखना है। नई दवाएं, टीके, तरीके और मशीनें स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिल सकें। इन सारी चीजों का ध्यान रखना विश्व स्वास्थ्य संगठन का काम है।

इस दिन को मनाने की वजह दुनियाभर में समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है।प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम ‘हेल्थ फॉर ऑल’ है। इस विषय का अर्थ, किसी भी परिस्थिति में वित्तीय या अन्य मदद के जरिए हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को सुधारने और सभी में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाना है।

संबंधित खबर -