ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमनयु की कोशिश कामयाब,अक्षरा वापस दुल्हन बनकर आई सामने

 ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमनयु की कोशिश कामयाब,अक्षरा वापस दुल्हन बनकर आई सामने

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आपने अब तक देखा कि अभिमनयु पूरी कोशिश कर रहा है कि अक्षरा वापस उसकी जिंदगी में आ जाए । वह फेक एक्सीडेंट भी प्लान करता है कि इसी वजह से अक्षरा उसके पास वापस चली जाएगी और ऐसा होता भी है। अक्षरा, अभिमन्यु के पास चली जाती है और अपने लिए अक्षरा को परेशान देखकर अभिमन्यु को खुशी होती है। 

हालांकि कहीं न कहीं अक्षरा थोड़ी शंका है क्योंकि उसके मन में बात बैठी हुई है कि अभिमन्यु ने उसका भरोसा तोड़ा है। लेकिन वह जानती है कि अभिमनयु उससे बहुत प्यार करता है। वह अब वापस अभिमन्यु के पास जाना चाहती है। अब अक्षरा वापस बिरला हाउस जाना चाहती है और इसके लिए वह दुल्हन बनकर आती है। अक्षरा को दुल्हन के रूप में देखकर अभिमन्यु एक बार फिर उसका दीवाना हो गया।

वही दूसरी तरफ आरोही को मनीष धमकी देता है कि वह अपनी गलत हरकतों को बंद कर दे क्योंकि सभी को पता चल गया है कि वह अक्षरा को गोएंका और बिरला परिवार से हमेशा के लिए दूर करना चाहती है। मनीष उसे धमकी देगा कि वह  अक्षरा-अभिमन्यु से दूर रहे। उसके बाद जैसे ही आरोही को पता चला कि दोनों परिवार अब अक्षरा और अभिमन्यु को एक साथ करवाना चााहता है तो आरोही एक बार फिर अपना प्लान बनाती है। हालांकि आरोही के प्लान के बारे में जैसे ही स्वर्णा को पता चलता है तो वो आरोही को जोरदार थप्पड़ मारती है। आरोही को हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अब दोनों के पीछे और हाथ धोकर पड़ जाएगी।

संबंधित खबर -