Yoga : इन बीमारियों से बचने के लिए करें डेली योगा

 Yoga : इन बीमारियों से बचने के लिए करें डेली योगा

नियमित योगासन करके हम सभी अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। किसी भी योगासन की शुरुआत ध्यान के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से मन एकाग्र होता है और योगसन के अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। अपनी आती जाती सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। उसके बाद ओम के साथ किसी भी मंत्र का उच्चारण करें।

आपका हमारा शरीर पंच तत्वों अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी से मिलकर बना है।अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना आवश्यक हैं।ज्यादा भोजन करने से बचना चाहिए। क्योंकि खाना खाने के बाद पेट में पानी और वायु के लिए जगह रहना चाहिए। इसके साथ ही आप अपनी नियमित दिनचर्या में योगाभ्यास को शामिल कर कोरोना महामारी जैसे कई बीमारियों से बच सकते हैं।

आपको बता दें, योग हमारी ज़िदगी का अहम हिस्सा है। अगर इसे लगातार करते हैं तो आप हमेशा अपने आपको तंदरुस्त बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं योगा करने का सही तरीका –

सबसे पहले आप मेट लगाकर सीधे बैठ जाइए। कमर और गर्दन सीधी कर लीजिए। अब अपने दोनों हाथों को आपस में जोड़ते हुए हथेली को सामने की तरफ घुमाकर सिर के ऊपर लेकर जाएं। 10 गिनने तक रुके और धीरे-धीरे नीचे लेकर आएं। अब अपनी आंखों को बंद करें और सहज होते हुए अपनी आती जाती सांसों को देखें। इस प्रकार से आप डेली ध्यानपूर्वक योगा कर सकते हैं।

संबंधित खबर -