आरा जिले में कर्ज दिए पैसे मांगने पर युवक को गोली मारी, ईलाज के दौरान मौत

 आरा जिले में कर्ज दिए पैसे मांगने पर युवक को गोली मारी, ईलाज के दौरान मौत

बिहार के आरा जिले के अंतर्गत गुरूवार देर शाम गांव पीपरा में बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। बेखौफ बदमाशों ने युवके के सिने पर गोली चला दी, घटना में युवक की मौत हो गई है।
मृतक की नाम धनंजय सिंह व उम्र 42 साल है। घटना के बाद अपराधियों ने धनंजय सिंह को सदर अस्पताल ईलाज कराने ले गये जहां ईलाज के दरम्यान् उनकी मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थानाअध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके वारदात पहुंची है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक धनंजय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कड़रा गांव निवासी विनय को मेरे पति ने कुछ दिन पूर्व चार लाख रूपये उधार दिये थे। लेकिन कर्ज में दिए गए पैसे को मांगने पर विनय हमेशा टाल मटोल कर दिया करता था। जिस कारण दोनों के बीच इस मामले में विवाद चल रहा था।
सीमा देवी मुताबिक धनंजय गुरूवार देर शाम छत पर बैठे थे उसी समय विनय एक अन्य व्यक्ति दीपेश के साथ छत पर पीछे से चढ़ गया। उसके बाद छत पर बैठे धनंजय के सिने पर विनय ने गोली मार दी।
घनंजय सिंह गोली लगने के उपरांत बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में तुरंत लोग ईलाज के लिए सदन अस्पताल ले गए। लेकिन सदर अस्पताल के ईमरजेंसी वार्ड में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर अपराधियों कि गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -