राशिफल(01 नवम्बर-07 नवम्बर)

 राशिफल(01 नवम्बर-07 नवम्बर)

नोट:- राशिनाम के बाद लिखी गयी तिथि आपके जन्मदिन की जानकारी देती है| दी गयी तिथियों के अनुसार आप अपना राशिफल जान सकते हैं|

मेष (21 मार्च – 20 अप्रैल)

इस हफ्ते आप महंगी खरीददारी कर सकते हैं, संभवतः अपना घर बदल सकते हैं या परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिसके कारण उत्सवपूर्ण माहौल बनेगा| आप किसी असाधारण पालतू जानवर को घर ला सकते हैं| आप किसी जिम, स्पा या प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की सदस्यता ले सकते हैं,ताकि अपने बढे वजन को नियंत्रित कर सकें| यह समय आपके लिए अनुकूल है, सभी कार्यों में सफलता मिलेगी| शिवजी की आराधना करें, आपके लिए लाभकारी होगा|

वृष (अप्रैल 21 – 21 मई)

इस हफ्ते आप जोश से भरे हुए हैं और चमत्कारिक काम करने वाले हैं| आपका स्वास्थ्य अच्छा है,कम से कम आप अच्छा महसूस कर रहे हैं और इसका लाभ आपको मिलेगा| आपका अहंकार बढ़ सकता है, आप गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं और झ्स्ग्दे-फसाद में फंस सकते हैं|जो लोग शादीशुदा हैं,वे अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाएँगे और अविवाहित इतनी तत्परता से किसी को पाने का प्रयास करेंगे मानो दुनिया जल्द ही ख़त्म होने वाली है| बृहस्पति भगवान की आराधना करें| ऐसा करन आपके लिए शुभ रहेगा|

मिथुन (22 मई – 21 जून)

इस हफ्ते आप खुद को संगठित करेंगे,हकीकत का सामना करेंगे और आपको एहसास होगा कि जीवन में कुछ भी मुफ्त में हासिल नहीं होता| आप कठिन परिश्रम करेंगे और आपके काम सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे| गणेशजी की आराधना करें, आपके लिए शुभ रहेगा|

कर्क (22 जून – 23 जुलाई)

कठोर व तेअरित निर्णय लेना आपकी मुख्य ताकत नहीं है| इस हफ्ते आप अपनी इस कमजोरी से ग्रस्त रहेंगे और इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सौदों को खो देंगे| आपके पारिवारिक जीवन में काफी कुछ घटित हो रहा है, जिसमें ज़मीन-जायदाद के लिए विवाद भी शामिल |अगर तब सब कुछ सामान्य था, तो अब तैयार रहने का समय आ गया है| शिवजी की आराधना करें|

सिंह (24 जुलाई – 23 अगस्त)

इस हफ्ते आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर पूरी तरह केन्द्रित रहेगा| आपको अपना आलसी व तालू रवैया छोड़कर म्हणत करने के लिए कमर कास लेनी चाहिए| ऑफिस में कोई उत्सव भी मन सकते हैं| धन सम्बन्धी मामलों के समय अच्छा है| शिवजी की आराधना करें, सब मंगलमय होगा|

कन्या (24 अगस्त – 23 सितंबर)

विवाहित लोग इस हफ्ते काफी खुश रहेंगे | ज़्यादातर दिक्कतें दूर हो जाएंगी| आपका काम रफ़्तार पकड़ेगा| वाणी पर संयम रखना होगा| किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बन सकती है| अचल संपत्ति को लेकर तनाव रहेगा| संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी| आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी| नशे से दूर रहे| जोखिम न लें| गणेशजी की आराधना करें|

तुला (24 सितंबर – 23 अक्टूबर)

आपको जबरदस्त कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं| समाज में आपका रुतबा बढेगा| आपके विरोधी पस्त होंगे| नौकरीपेशा लोगों के सामने कुछ दिक्कतें आ सकती हैं| पदोन्नति नहीं मिल पाने के कारण कुछ चिंतित रहेंगे| परिवार के लोगों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी| आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे| दान आदि कार्य कर सकते हैं| प्रभु की आराधना करें|

इस सप्ताह आप कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं| आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा| नौकरी की चिंता दूर होगी| लम्बी यात्रा कर सकते हैं| परिवार के लोगों के सहयोग से आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे|

धनु (23 नवंबर – 22 दिसंबर)

आपकी इच्छा के अनुरूप संपत्ति विवाद का हल हो जाएगा,जिससे आर्थिक तनाव और चिंताओं का अंत होगा|स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खान-पान और फिटनेस दिनचर्या को लेकर सजग रहने की ज़रुरत है|भौतिक मामलों को तवज्जो देने के बजाय स्वयं को अन्दर से समृद्ध करने की कोशिश करें|

मकर (23 दिसंबर – 20 जनवरी)

चिंताएं समाप्त होंगी व बाधाओं को पार करके सफलता हासिल करेंगे|अपने अहम् को निजी संबंधों के बीच न आने दें| कार्यस्थल पर एक साथ कई कार्यों को अंजाम देते हुए लाभ अर्जित करेंगे|जिस शख्स से प्रेम करते हैं उससे सहयोग मिलेगा|

कुम्भ  (21 जनवरी – 19 फरवरी)

निजी संबंधो में अपेक्षाएं पूर्ण न होने से निराशा मिलेगी|निराशाजनक परिस्थितियों में उलझे रहने के बजाय आत्मसम्मान बरकरार रखते हुए जीवन में आगे बढें|आपका नजरिया अपनी जगह सही है| संबंधों पर विचार करें|सही जवाबों के लिए अपने अंतर्मन पर भरोसा करें|

मीन (फरवरी 20 – मार्च 20)

कार्यक्षेत्र में मौलिकता व रचनात्मकता से सफलता हासिल होगी| व्यर्थ की चीजों में ऊर्जा बर्बाद करने की जगह प्राथमिकताएं तय करना ज़रूरी है| मानसिक तनाव सेहत पर असर दाल सकता है|जो घटित नहीं हुआ उसे लेकर चिंतित न रहे| संतुलित भोजन,व्यायाम,सकारात्मक दृष्टिकोण ज़रूरी है|

संबंधित खबर -